उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने डॉ. सी.एम. पटेल को किया सम्मानित उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए मिला सम्मान शुभचिंतकों ने दी बधाई

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने डॉ. सी.एम. पटेल को किया सम्मानित उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए मिला सम्मान शुभचिंतकों ने दी बधाई

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए किलकारी हॉस्पिटल के नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सी.एम. पटेल को सम्मानित किया

उपमुख्यमंत्री के हाथों सम्मान प्राप्त होने पर चिकित्सक जगत के साथ ही डॉ. पटेल के शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है डॉ. सी.एम. पटेल लंबे समय से नवजात शिशुओं एवं बच्चों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्रिय हैं। विशेष रूप से नवजात एवं बाल रोग से जुड़ी गंभीर परिस्थितियों में उनकी चिकित्सकीय सेवाओं को सराहनीय माना जाता है। उनके कार्य एवं समर्पण को देखते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाना जनपद के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है। सम्मान समारोह के दौरान चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर सेवाओं मरीजों के प्रति संवेदनशीलता तथा स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में चिकित्सकों की भूमिका पर भी जोर दिया गया। उपमुख्यमंत्री द्वारा डॉ. पटेल को सम्मानित किए जाने से चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे उनके कार्यों की बड़ी पहचान बताया।डॉ. सी.एम. पटेल को मिले इस सम्मान पर चिकित्सकों सामाजिक कार्यकर्ताओं मरीजों एवं उनके परिजनों तथा शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि ऐसे सम्मान चिकित्सकों को और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सकारात्मक संदेश पहुंचाते हैं।