रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन के तत्वाधान में बस स्टैंड पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा ब्रेस्टफीडिंग बूथ का किया उद्घाटन

रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन के तत्वाधान में बस स्टैंड पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा ब्रेस्टफीडिंग बूथ का किया उद्घाटन

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन द्वारा राजस्थान रोडवेज बस स्टैंड, बस्ती में माताओं एवं शिशुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ब्रेस्टफीडिंग बूथ का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन विभाग, बस्ती रहीं।
मुख्य अतिथि श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए स्तनपान की उचित एवं सुरक्षित व्यवस्था होना बेहद आवश्यक है। यात्रा के दौरान माताओं को कई बार अपने शिशु को स्तनपान कराने में असुविधा होती है। ऐसे में ब्रेस्टफीडिंग बूथ माताओं को एक सुरक्षित, स्वच्छ, गोपनीय और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करेगा। उन्होंने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि मां और बच्चे के स्वास्थ्य एवं सम्मान से जुड़ी महत्वपूर्ण सामाजिक पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन के अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता, सचिव आशीष श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष विवेक वर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब सदैव सेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देता रहा है। राजस्थान रोडवेज बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक एवं व्यस्त स्थल पर ब्रेस्टफीडिंग बूथ की स्थापना का उद्देश्य यात्रा करने वाली माताओं को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगा।
इस अवसर पर डॉ निधि गुप्ता कौशल त्रिपाठी, डॉ. एस.के. त्रिपाठी, अंजना श्रीवास्तव, अनू गुप्ता, देवेंद्र श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, आनंद गोयल, ज्ञानती सिंह, सनम राय, मौनी, अभिनव श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, रजनीश जैसवाल एवं चंदन गुप्ता सहित रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। ब्रेस्टफीडिंग बूथ की स्थापना को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन की एक सराहनीय सामाजिक पहल बताया गया।