प्रशांत किशोर का बांकीपुर विधानसभा- 82 से प्रचण्ड बहुमत से जीत, मोरवा में दिखा जश्न
समस्तीपुर/मोरवा (संवाददाता- प्रकाश कुमार राय)- जिले के मोरवा दक्षिणी क्षेत्र के सभा भवन आनंदपुर के प्रांगण में बांकीपुर विधानसभा- 82 उपचुनाव के जनसुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर के प्रचण्ड बहुमत से जीत का जश्न बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय संगठन प्रभारी जय कृष्ण राय ने की। मंच संचालन का कार्य भार प्रखंड अध्यक्ष दिलीप सिंह को सौंपा गया जिन्होंने बड़ी बखूबी से निभाया। उक्त कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय चर्चित नेता जय कृष्ण राय ने संबोधित करते हुए कहा कि बांकीपुर विधानसभा- 82 के मतदाता चुपचाप स्कूल के बस्ता छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनाया। इसके लिए जय कृष्ण राय ने वहाँ के मतदाता मालिकों को प्रणाम करते हुए धन्यवाद दिया। वास्तव में बिहार में भी पढ़े-लिखे विद्वान को मत देकर बिहार विधानसभा में भेजने का सराहनीय कार्य किया। ये बातें पूरे बिहार ही नहीं भारत के अन्य राज्यों में भी इस जीत का जश्न मनाया। बांकीपुर विधानसभा के प्रमुख साथी बंटी कुमार, राजेश कुमार, संजय सिंह, आलोक कुमार, संजीव कुमार, मनोज सिंह, राम कुमार राम सहित अन्य साथियों ने सहयोग किया। इसलिए हम अपनी तथा पार्टी की ओर से धन्यवाद ज्ञापन करता हूँ। जय बिहार! जय जय बिहार!
जीत के जश्न में जनसुराज के तमाम कार्यकर्ता तथा समर्थकों ने अबीर-गुलाल लेकर अपने हाथों से एक-दूसरे के गालों में लगाकर जश्न मनाया तथा जनसुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर को जीत का बधाई दिया तथा जश्न में जोरदार नारे भी लगाए।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार राय, जिला सचिव देवेंद्र सिंह, महासचिव अशोक चौधरी, किसान उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार, विधानसभा प्रभारी देवकांत पटेल, जितेन्द्र पासवान, कर्पूरी विचार मंच प्रखंड अध्यक्ष सह मोरवा दक्षिणी के सरपंच राम बाबू पंडित, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम बालक साह, महिला प्रखंड अध्यक्ष अभिलाषा चौधरी, प्रखंड के प्रवक्ता प्रिंस कुमार, प्रखंड महासचिव सुजीत पटेल, किसान प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, ओबीसी अध्यक्ष संजीव कुमार, विपीन सिंह, राजपति राय, अरूण चौधरी, मीडिया प्रभारी प्रकाश राय, अभिमन्यु कुमार राय सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।