ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ बिगिनर्स कोर्स  

ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ बिगिनर्स कोर्स

 

 

बस्ती। ध्वजारोहण और स्काउट गाइड प्रार्थना के साथ शुरू हुआ बिगिनर्स कोर्स, प्रतिभागियों को दी गई स्काउटिंग की शुरुआती जानकारी, भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था के स्काउट भवन सभागार में आयोजित बिगिनर्स कोर्स में जनपद के विभिन्न विद्यालय से आये हुए परिभागियों ने भी अपना विचार साझा किया, स्काउट कमिश्नर हरीराम वंसल, गाइड कमिश्नर संधिला चौधरी, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती सुषमा यादव, जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती लीडर ट्रेंनर डॉ कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सहायक लीडर ट्रेंनर अजय कुमार वर्मा ने स्काउटिंग की बारीकियों को प्रतिभागियों के बीच विस्तार पूर्वक रखा, आशुतोष पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, अजीत कुमार चौधरी, चंद्र शेखर वर्मा, रवि कुमार, स्काउट मास्टर राजीव शरण चौधरी, नन्द किशोर चौधरी, संगीता प्रजापति, अनूप सिंह, ट्रेंनिग काउंसलर गाइड नन्दिनी, चाँदनी, ट्रेंनिग काउंसलर स्काउट विजय कश्यप, दीपक प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।