12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्राः बैठक में बनी रणनीति
युवाओं से सीधा संवाद बनाये भाजपा कार्यकर्ता-सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी बहादुरपुर मण्डल की मासिक बैठक नगर बाजार स्थित अटल सभागार में गुरूवार को सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि मण्डल प्रभारी सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ और अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजयभान सिंह ने किया । बैठक में 12 अगस्त को होने वाले तिरंगा यात्रा की विस्तृत तैयारी की रूपरेखा पर रणनीति बनायी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने कहा कि बूथ स्तर पर हर घर तिरंगा, डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम, और तिरंगा यात्रा के लिए सभी पदाधिकारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कहा की जेन जेड को जागरूक करने के लिए हमें सीधी वार्ता जेन जेड भाइयों से करनी चाहिए। अध्यक्षता करते हुए विजय भान सिंह ने कहां की 12 अगस्त को सायं 4 बजे राजकोट पर सभी लोग उपस्थित होकर शहीद राजा उदय प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद तिरंगा यात्रा निकालेंगे और यह यात्रा नगर बाजार स्थित राजा उदय प्रताप सिंह चौक पर समाप्त होगी।
बैठक में संजय पाण्डेय, रणविजय गौतम ,मीना पाण्डेय, शारदा देवी, सतीश चंद्र मिश्रा, चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा, शिवम गुप्ता ,अजय श्रीवास्तव ,राणा प्रदीप सिंह ,शिव प्रसाद सिंह, राम आगरा निषाद, रामगोपाल दुबे, अयोध्या प्रसाद पाण्डेय, सत्य राम निषाद, दिनेश कुमार पाण्डेय, ,बृजेश पाण्डेय, सहित सभी मंडल पदार्थकारी और शक्ति केंद्र संयोजक, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।