दशरथ महल में अन्नकूट पर्व की धूम: धनुषधारी भगवान को लगा छप्पन भोग

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। अलौकिक श्रृंगार और महाआरती के बाद संतों व भक्तों को कराया गया भोजन-प्रसाद; विंदु गद्दाचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज ने दक्षिणा देकर विदा किए संत-अतिथि अयोध्या। गौ, संत और परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र तथा विंदु संप्रदाय की आचार्य पीठ दशरथ महल में अन्नकूट पर्व श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यशस्वी विंदु गद्दाचार्य स्वामी श्री देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित इस पावन उत्सव पर धनुषधारी भगवान को छप्पन प्रकार के अमृतमयी व्यंजनों का भोग लगाया गया।
इस पुनीत अवसर पर भगवान धनुषधारी का अत्यंत भव्य, मनोहारी एवं अलौकिक श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन व आरती की गई। इसके उपरांत उपस्थित संतों, महंतों, भक्तों एवं अतिथियों को अन्नकूट का भोजन-प्रसाद ग्रहण कराया गया।
सांस्कृतिक व धार्मिक प्रस्तुतियाँ
कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य पंडित श्री विष्णु प्रसाद नायक शास्त्री जी महाराज के आचार्यत्व में हुई, जहाँ संगीतज्ञ कलाकारों और संतों ने भगवान धनुषधारी के समक्ष एक से बढ़कर एक मनोहारी भजन व धार्मिक गीत प्रस्तुत कर पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। प्रमुख संतों व गणमान्य जनों की उपस्थिति कार्यक्रम में विंदु गद्दाचार्य जी के शिष्य एवं मंगल भवन पीठाधीश्वर अर्जुन द्वाराचार्य कृपालु श्री राम भूषण दास जी महाराज की गरिमामयी सहभागिता रही।
महंत राम शरण दास रामायणी जी महाराज हनुमान गढ़ी के महंत श्री गंगा दास महाराज वरिष्ठ पुजारी द्वारिका दास महाराज पुजारी अवधेश दास , पुजारी राम नंदन दास , पुजारी गणेश दास शिष्य राम शंकर शुक्ला बाबा, सुदामा दास, मानस दास, हर्षित दास, अंजनी पाण्डेय, ललित तिवारी तथा अमर दास सहित बड़ी संख्या में संत, महंत और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर विंदु गद्दाचार्य स्वामी श्री देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज ने सभी समागत संत-महंतों व अतिथियों को दक्षिणा भेंट कर एवं सम्मानित करते हुए भावभरी विदाई दी।