स्वतंत्रता दिवस 2026: मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। आगामी 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और राष्ट्रीय पर्व को पारंपरिक तरीके से मनाने के लिए आपसी समन्वय पर सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने एकता का संदेश देते हुए एक संयुक्त तस्वीर भी खिंचवाई।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के लिए निर्धारित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को सौंपे गए उत्तरदायित्वों को तत्परता और उल्लासपूर्ण वातावरण में पूरा करने के निर्देश दिए।
प्रमुख कार्यक्रम और दिशा-निर्देश:
ध्वजारोहण एवं माल्यार्पण: प्रातः 08:00 बजे सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण किया जाएगा तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा।
विशेष सफाई अभियान: ईओ नगर पालिका/नगर पंचायत और डीपीआरओ को निर्देश दिए गए कि वे आयोजन स्थलों एवं प्रतिमा स्थलों पर विशेष स्वच्छता सुनिश्चित कराएं।
तिरंगा प्रभात फेरी: खिलाड़ियों, नागरिक संगठनों और विभिन्न व्यवसायों के प्रतिनिधियों द्वारा तिरंगा प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
सांस्कृतिक व साहित्यिक आयोजन: शिक्षण संस्थानों में अमर शहीदों को याद किया जाएगा। उनकी स्मृति में युवा कवि सम्मेलन, राष्ट्रभक्ति पर आधारित कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी एवं प्रतिनिधि:
बैठक में उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार, राजेश यादव, उपकृषि निदेशक अशोक कुमार, जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, एसीएमओ डॉ. ए.के. चौधरी, एलडीएम आर.एन. मौर्य, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, डीपीआरओ घनश्याम सागर, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला एवं जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. विजय वर्मा उपस्थित रहे।
इसके अलावा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि डॉ. वी.के. वर्मा, सरदार जगवीर सिंह, स्कन्द शुक्ला, अनुराग श्रीवास्तव, जीशान हैदर रिजवी, के.के. उपाध्याय, किशोरी लाल, आशुतोष नारायण मिश्र, चन्द्रप्रकाश शर्मा, महेन्द्र तिवारी, वी.के. तिवारी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद रहे।