🌹*ओ३म्*🌹
✈️*ज्ञान-कुंभ पंचम दिवस*✈️


वेद-महोत्सव कार्यक्रम में चल रहे 🌴*ज्ञान-कुंभ के पंचम दिवस पर *सप्तर्षि मार्ग पर स्थित जनपद बाराबंकी में श्रोताओं ने ज्ञान कुंभ में जी भरकर स्नान किया*!
इस अवसर पर आवास विकास के पुरोहित पं० रामनारण जी।ब्रह्मचारिणी हर्षाली व पं० अर्जुंन मुनि जी के सुमधुर वैदिक भजनों का श्रोताओं ने अमृतपान किया।
🩸*प्रकृति का वर्णन*🩸
ब्रह्माण्ड के पांच तत्वों शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा, परमात्मा के क्रम में आचार्य श्री ने बताया की *शरीर, मन, बुद्धि* ये तीन तत्व परमात्मा ने प्रकृति से बनाये।प्रकरणानुसार प्रकृति के *जगत, सृष्टि, संसार, भूत, दृश्य व माया* नाम भी हैं।यह संसार परमात्मा ने मूल प्रकृति से बनाया। *मूल प्रकृति त्रिगुणात्मिका* है।अर्थात् सतोगुण, रजोगुण, तमोगुण के संघात को ही प्रकृति कहते हैं। इस बात को महर्षि पतंजलि व महर्षि कपिल भी प्रमाणित करते हैं।
आचार्य श्री ने बताया कि बिना प्रकृति को जाने आत्मा व बिना आत्मा को जाने परमात्मा समझ में नहीं आ सकता है।जो लोग *प्रकृति व आत्मा को जाने बिना आंख बंद करके मन -माने तरीके से ईश्वर भक्ति* करते व कराते हैं वो अपना व दूसरों का समय नष्ट कर रहे है।
🏵️*तीन गुण क्या हैं?*🏵️
आचार्य श्री ने बताया ये तीन गुण *सतोगुण , रजोगुण, व तमोगुण* है।जिस प्रकार अंग्रेजी सीखने के लिए *A. B. C. D* जरूरी है।हिंदी सीखने के लिए अ, आ, इ, ई वर्णमाला जरूरी है।गणित सीखने के लिए १,२,३,४ आदि संख्या का ज्ञान जरुरी है उसी प्रकार *प्रकृति, संसार, सृष्टि, जगत व संसार* को समझने के लिए तीन गुणों का ज्ञान अनिवार्य है।
आगे विस्तार करते हुए आचार्य श्री ने कहा *सतोगुण सुख देता है।रजोगुण दु :ख देता है।तमोगुण मोह देता* है।इन्ही तीन गुणों से परमात्मा इस *रंग विरंगी* दुनिया को बनाता है।इन तीन गुणों से ईश्वर संसार कैंसे बनाता है? इसकी परिचर्चा *ज्ञान कुंभ के षष्ठम स्नान* पर आचार्य श्री करेंगे!
🛕*द्वापर युग का प्रसाद*🛕
आज ज्ञान कुंभ में स्नान के बाद महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र आदरणीय शांति स्वरूप जी ने *द्वापर युग का प्रसाद देशी गाय के दूध में बनी खीर का सभी श्रोताओं को खिलाकर भाव विभोर कराया।*
🌹*मुख्य अतिथि*🌹
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिति संत स्वाभाव वाले *[M.BB.S]* 87 वर्षीय डां० विश्वनाथ जी रहे!कार्यक्रम में रुद्रावली से मुख्य व्यवसायी श्री प्रेमहरि जी अपनी टीम सहित पधारे।ग्रामीण अंचल से श्री रमेश तिवारी जी श्री राम विधान जी आदि सपरिवार पधारे थे।
🟠*लाईव प्रसारण*🟠
आप इस लिंक पर प्रतिदिन इस कार्यक्रम को श्रवण कर सकते हैं।
*🪷आभार प्रस्तुति*🪷
जिला सभी के सम्मानित प्रधान सर्व श्री राम प्रकाश जी ने सभी श्रोताओं का आभार प्रकट किया।
*प०रुक्मिणी जोशी*
🔥व्यवस्थापिका🔥
आर्यावर्त्त साधना सदन पटेल नगर दशहरा बाग उ०प्र०
✈️*9918436237*✈️