समारोह पूर्वक मनाया गया स्काउट गाइड विश्व स्कार्फ़ दिवस

समारोह पूर्वक मनाया गया स्काउट गाइड विश्व स्कार्फ़ दिवस

 

बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था जनपद बस्ती के तत्वावधान में समारोह पूर्वक मनाया गया स्काउट गाइड विश्व स्कार्फ़ दिवस, जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह कहा कि स्कार्फ़ एकता, मित्रता, सेवा, समर्पण का प्रतीक है, बताया कि प्रादेशिक मुख्यालय के पत्र के क्रम में स्काउट गाइड टीम द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक / जिला मुख्यायुक्त भारत स्काउट गाइड बस्ती को स्कार्फ़ भेंट कर आगामी प्रधानाचार्य कार्यशाला के सम्बंध में चर्चा किया गया।, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/ जिला उपाध्यक्ष भारत स्काउट गाइड बस्ती अनूप कुमार तिवारी को स्काउट गाइड टीम द्वारा स्कार्फ़ भेंट कर आगामी स्काउट गाइड गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई, जिला आयुक्त स्काउट हरी राम बंसल को स्काउट गाइड टीम द्वारा स्कार्फ़ भेंट कर आगामी बिगिनर्स कोर्स कार्यशाला के सम्बंध में चर्चा किया गया, जिला मुख्यालय आयुक्त गाइड मुस्लिम खातून को स्काउट गाइड टीम द्वारा स्कार्फ़ भेंट कर आगामी सोपानों के प्रशिक्षण को गति प्रदान करने पर चर्चा की गई, इस दौरान लीडर ट्रेनर स्काउट डॉ कुलदीप सिंह जिला सचिव स्काउट गाइड बस्ती, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर गाइड सत्या पाण्डेय जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट अजय कुमार वर्मा, जिला संगठन आयुक्त गाइड संगीता प्रजापति, ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट विजय कश्यप, ट्रेंनिग काउंसलर स्काउट प्रमोद कुमार, ट्रेंनिग काउंसलर स्काउट दीपक, ट्रेनिंग काउंसलर गाइड नन्दिनी आदि की सहभागिता रही।