माननीय विधायक नानपारा श्री रामनिवास वर्मा की उपस्थिति में जिलाधिकारी बहराइच श्री अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा तहसील नानपारा में आयोजित किया गया ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’
आज दिनांक 01.08.2026 को जनपद की समस्त तहसीलों में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में *माननीय विधायक नानपारा श्री राम निवास वर्मा* की उपस्थिति में जिलाधिकारी बहराइच *श्री अक्षय त्रिपाठी* एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच *श्री विश्वजीत श्रीवास्तव* द्वारा तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। महोदय द्वारा प्राप्त जनशिकायतों के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए तथा नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, निस्तारित प्रार्थना-पत्रों की आख्या निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। गंभीर एवं जटिल प्रकृति की कुछ शिकायतों के प्रभावी निस्तारण हेतु अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया, ताकि स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नानपारा सहित अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।