‘मेरा मित्र जेन-जी परिसर संवाद’ में विद्यार्थियों से रूबरू हुए भाजपा जिलाध्यक्ष
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। भाजपा मंडल कप्तानगंज के तत्वावधान में इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज में ‘मेरा मित्र जेन-जी परिसर संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए शिक्षा नवाचार आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल भारत स्टार्टअप संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की।विद्यार्थियों ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर सवाल पूछे जिनका जिलाध्यक्ष ने सरल एवं तथ्यपूर्ण जवाब देकर मार्गदर्शन किया। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने अनुशासन और संस्कारों को जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्राचार्य राम सहाय ने ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करने वाला बताया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरवमणि त्रिपाठी, रवि तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी, विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।