गुरु पूर्णिमा पर पत्रकारिता के गुरु को किया गया कोटि-कोटि नमन
बस्ती। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दैनिक अनुराग लक्ष्य के जिला संवाददाता लवकुश सिंह ने पत्रकारिता जगत के मार्गदर्शक एवं परम श्रद्धेय आदरणीय विनोद कुमार उपाध्याय गुरुदेव के चरणों में कोटि-कोटि नमन एवं वंदन अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरु ही वह प्रकाश पुंज हैं, जो अपने ज्ञान, अनुभव एवं संस्कारों से शिष्यों के जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं।
लवकुश सिंह ने कहा कि विनोद कुमार उपाध्याय का स्नेह, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा पत्रकारिता के क्षेत्र में सदैव ऊर्जा और उत्साह का संचार करती है। उनके आदर्शों एवं शिक्षाओं से समाज सेवा और निष्पक्ष पत्रकारिता के मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरुदेव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि गुरु का सान्निध्य शिष्य के लिए अमूल्य धरोहर है। गुरु के प्रति सम्मान, श्रद्धा एवं समर्पण की भावना ही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है।
— लवकुश सिंह
जिला संवाददाता, दैनिक अनुराग लक्ष्य
मो.: 9454900004
जनपद – बस्ती (उत्तर प्रदेश)