कप्तानगंज 308 विधानसभा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन बूथ अध्यक्ष सम्मेलन से गूंजा चुनावी शंखनाद

कप्तानगंज 308 विधानसभा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन बूथ अध्यक्ष सम्मेलन से गूंजा चुनावी शंखनाद

 

खचाखच भरे सभागार में हर बूथ मजबूत हर चुनाव फतह’ का संकल्प विधायक चंद्रप्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में संगठन ने दिखाई ताकत

अनुराग लक्ष्य न्यूज

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान के तहत 308 विधानसभा कप्तानगंज का विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन नगर पंचायत कप्तानगंज स्थित सावित्री मिलन मैरिज लॉन में भव्य एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में चारों मंडलों के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी से पूरा मैरिज लॉन खचाखच भरा रहा। कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश ने साफ संकेत दिया कि भाजपा ने आगामी चुनावों की तैयारियों को बूथ स्तर तक तेज कर दिया है।मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही हर चुनाव में जीत का मजबूत आधार होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा प्रत्येक बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं विधायक सीए चंद्रप्रकाश शुक्ला ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में बूथ ही सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से मतदाता संपर्क अभियान, नए मतदाताओं के पंजीकरण, संगठन विस्तार और जनसंपर्क कार्यक्रमों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को जीत का बूथ बनाने का संकल्प लेकर जनता के बीच पहुंचे।

सम्मेलन के सफल आयोजन और व्यापक सहभागिता की कार्यकर्ताओं ने सराहना की। पूरे कार्यक्रम में संगठनात्मक अनुशासन और चुनावी तैयारी का उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया।इस अवसर पर अखण्ड प्रताप सिंह, दुष्यन्त विक्रम सिंह, वीरेंद्र गौतम, विनय सिंह, राम सिंगार ओझा, सुशील सिंह, विनय शंकर मिश्रा, सुखराम गोंड़, लवकुश शुक्ला, गंगेश शुक्ला, मनोज पाठक, राजेश कमलापूरी तथा कप्तानगंज मंडल अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी सहित विधानसभा के सभी मंडलों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सम्मेलन का समापन “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि 308 विधानसभा कप्तानगंज में भाजपा संगठन बूथ स्तर तक पूरी मजबूती के साथ सक्रिय है और विधायक सीए चंद्रप्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में आगामी चुनावों की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं।