लिटिल फ्लावर्स स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने NEET में मारी बाज़ी, 99 पर्सेंटाइल से ऊपर हासिल कर बढ़ाया स्कूल का गौरव
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। लिटिल फ्लावर्स स्कूल, बस्ती के विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्कूल के तीन छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है।
विद्यालय की छात्रा स्मृति कमला पुरी ने 99.73 पर्सेंटाइल, शोयब खान ने 99.65 पर्सेंटाइल तथा उत्कर्ष यादव ने 99.00 पर्सेंटाइल प्राप्त कर NEET परीक्षा उत्तीर्ण की।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर राहुल सिंह ने कहा, “हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है। हमें विश्वास है कि ये छात्र भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।”
विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “लिटिल फ्लावर्स स्कूल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था और शिक्षकों के समर्पण का प्रमाण है। सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई।”
विद्यालय की प्रिंसिपल अपर्णा सिंह ने कहा, “स्मृति कमला पुरी, शोयब खान और उत्कर्ष यादव की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।