*उपनिदेशक कृषि अश्विनी सिंह की अध्यक्षता में कृषि भवन सभागार में किसान दिवस एवं कृषक उत्पादक संगठन की बैठक*
अम्बेडकरनगर।उपनिदेशक कृषि अश्विनी सिंह की अध्यक्षता में कृषि भवन सभागार में किसान दिवस एवं कृषक उत्पादक संगठन की बैठक संपन्न हुई इस अवसर पर उपनिदेशक द्वारा विगत बैठक की अनुपालन रिपोर्ट के संबंध में किसानों को अवगत कराया गया। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषि यंत्रों के टोकन निकालने व रबी हेतु अभी से बीज बुकिंग तथा खरीफ के धान, उर्द, मूंग विक्रय एम.एस.पी. पर किए जाने हेतु रजिस्ट्रेशन कराने के संबंध में कृषकों को जागरूक किया।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी द्वारा वर्षा की स्थिति को देखते हुए कृषकों से मोटा अनाज मिलेट्स जैसे ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो, अरहर, उर्दू, मूंग की बुवाई करने की सलाह दी जो कि कृषि विभाग से निःशुल्क किट दिया जा रहा है। उन्होंने सभी किसानों से फॉर्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की तथा प्रति हेक्टेयर पांच बोरी डीएपी और सात बोरी यूरिया वितरण के विषय में जानकारी दी, साथ ही उन्होंने बताया कि जिन किसानों की किन्हीं कारणों से फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है वे लोग भी आधार, खतौनी ले जाकर डीएपी और यूरिया प्राप्त कर सकते हैं।
जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उद्यान विभाग से संचालित योजनाओं आम, अमरूद, ड्रैगन फूड, कीवी, केला की बागवानी, खाद्य प्रसंस्करण यूनिट, पॉली हाउस, स्प्रिंकलर, ड्रिप सिंचाई आदि के अनुदान के विषय में जानकारी दी गई। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा 90 कार्य केंद्रों की जानकारी दी गई तथा अतिरिक्त क्रय केंद्र जरूरत के हिसाब से स्थापित करवाए जाने की मांग कृषकों से की गई।
अधिशासी अभियंता सिंचाई द्वारा नहरे से पानी संचालन की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत, शाहिद कृषि विज्ञान केंद्र पांति के किसी वैज्ञानिक आदि उपस्थित रहे। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा निशुल्क तिल वितरण की जानकारी देते हुए समसामयिक नवाचार खेती पर चर्चा की गई। साथी विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी गई।