*एसपी सुश्री प्राची सिंह द्वारा लखनऊ जोन की 43वीं अन्तरजनपदीय क्लस्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ*
*विभिन्न जनपदों की टीमों के मध्य हुए रोमांचक मुकाबले*
अम्बेडकरनगर।पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में 43वीं अन्तरजनपदीय क्लस्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 15 जुलाई, 2026 से 17 जुलाई, 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के विभिन्न जनपदों की पुरुष एवं महिला टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।15.07.2026 को सम्पन्न खेलों का विवरण निम्नवत् है
1.बैडमिंटन (पुरुष टीम)प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में जनपद उन्नाव एवं जनपद हरदोई के मध्य मैच खेला गया, जिसमें हरदोई की टीम विजयी रही।
2. द्वितीय मुकाबले में जनपद अम्बेडकरनगर एवं जनपद अयोध्या की टीमों के मध्य मैच खेला गया, जिसमें अयोध्या की टीम विजयी रही।
3. बैडमिंटन (पुरुष व्यक्तिगत चैंपियनशिप) के प्रथम मुकाबले में प्रियांशु एवं सनी के मध्य मैच खेला गया, जिसमें सनी विजयी होकर अगले दौर में पहुंचे।
4. बैडमिंटन (पुरुष व्यक्तिगत चैंपियनशिप) के अगले मुकाबले में मुशीर हैदर एवं गौरव के मध्य मैच खेला गया, जिसमें मुशीर हैदर ने सीधे सेटों में गौरव को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
5. बैडमिंटन (महिला व्यक्तिगत चैंपियनशिप) के मुकाबले में सुमन (बाराबंकी) ने आकांक्षा (अम्बेडकरनगर) को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
6.बैडमिंटन (महिला व्यक्तिगत चैंपियनशिप) के अगले मुकाबले में कँवलजीत (हरदोई) एवं पूजा गौतम (अम्बेडकरनगर) के मध्य मैच खेला गया, जिसमें कँवलजीत ने सीधे सेटों में पूजा गौतम को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
7. टेबल टेनिस टीम चैम्पियनिशिप (महिला) फाइनल मैच जनपद अम्बेडकरनगर व बाराबांकी के मध्य खेला गया , जिसमें अम्बेडकरनगर टीम विजेता रही व बाराबांकी टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के मध्य खेल भावना, शारीरिक दक्षता, आपसी समन्वय एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। आगामी दिनों में प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया।