एक विदेशी नागरिक को पुलिस एवं एस.एस.बी कि संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार
नौतनवां (महराजगंज)भारत- नेपाल सीमा के सोनौली बार्डर पर बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से भारतीय सीमा मे प्रवेश कर रहे एक विदेशी नागरिक को पुलिस एवं एस.एस.बी कि संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार सोनौली बार्डर पर पुलिस एवं एस.एस.बी कि संयुक्त टीम ने अवैध आवागमन रोकथाम के लिये जांच कर रही थी। जांच के दौरान भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे है एक विदेशी नागरिक को रोककर पूछताछ करने लगे। इस दौरान संतोष जनक जबाब न मिलने के कारण संयुक्त टीम ने उक्त विदेशी नागरिक को स्थानीय थाने ले आयी।
पुलिसिया पूछताछ के दौरान पकड़े गये युवक ने अपना नाम जार्डन ब्राउन, निवासी कैलिफोर्निया (अमेरिका) बताया।
पकड़े युवक के पास से चीनी पासपोर्ट, नेपाली मुद्रा, एआई ट्रांसलेटर सहित अन्य सामान बरामद हुयी।
इस संबंध में थाना सोनौली में मु0अ0सं0 68/2026, धारा 21/23 आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम, 2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।