तौआब अली तीसरी बार जिला संयोजक घोषित

तौआब अली तीसरी बार जिला संयोजक घोषित

कार्यकारिणी का पुर्नगठनः टेट, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्ष पर जोर

बस्ती। रविवार को अटेवा पेंशन बहाली मंच की बैठक गांधीनगर के निकट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अटेवा प्रदेश नेतृत्व के क्रम मे आगामी कार्यक्रमों की सफलता हेतु रणनीति तय करने के ही जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी किया गया। मण्डलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी के देखरेख में जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से तौआब अली को तीसरी बार जिला संयोजक और कैलाश नाथ को महामंत्री, अमर चन्द को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। इसी क्रम में हरिकृष्ण, सुनील मौर्या, अमरनाथ,जितेंद्र वरुण को जिला उपाध्यक्ष, श्रीनाथ विश्वकर्मा, ज्ञानेन्द्र भारती, राकेश सिंह को जिलामन्त्री घोषित किया गया।

जिला प्रवक्ता पद पर विनोद प्रकाश वर्मा एवं जिला संयुक्त मंत्री के पद पर अब्दुल कयूम, संतोष कुमार यादव,हरिसिंह, और अवधेश कुमार वर्मा का मनोनयन हुआ।इसी तरह मोहम्मद सलाम, डॉ वीरेंद्र चौधरी, जावेद इकबाल, राजेश यादव,उमेश चंद्र राव को जिला संगठन मंत्री,नीरज वर्मा को जिला मीडिया प्रभारी, मनीष प्रकाश मिश्र को जिला आई टी सेल प्रभारी, बृजेश कुमार, अब्दुल मामूद को जिला सलाहकार पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला संरक्षक पद पर प्रमोद ओझा, बृजेश वर्मा और देवेंद्र तिवारी को मनोनीत किया गया। डॉ. गरिमा वर्मा को जिला महिला संयोजक ,अनीता प्रजापति को जिला संरक्षक, सिकन्दर , पंकज अग्रहरि और शिवाजी को जिला कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया।

मनोनयन के उपरांत जिला संयोजक तौआब अली ने सरकार से मांग किया कि आरटीई एक्ट लागू होने से पहले के शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाय एवं शिक्षकों कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए अन्यथा संगठन अगस्त माह में जिले पर और 25 सितम्बर को लखनऊ में बड़ा आन्दोलन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।

कार्यक्रम में बिजेन्द्र वर्मा, धु्रव नारायण चौधरी, अजय वर्मा, विनोद प्रकाश वर्मा, श्रवण गुप्ता, रमेश वर्मा, सुरेंद्रमणि मिश्र, डॉ. सत्य प्रकाश मौर्या आदि शिक्षक कर्मचारी शामिल रहे।