दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नवरात्रि पर विधि-विधान से हुआ मां दुर्गा का पूजन

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नवरात्रि पर विधि-विधान से हुआ मां दुर्गा का पूजन

 

लवकुश सिंह संवाददाता अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती में मां दुर्गा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि, शांति और विद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की।

 

पूजन कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री जे.पी. सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। सभी ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में धार्मिक आस्था, नैतिक मूल्यों तथा भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।

 

पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा। विद्यालय परिवार ने मां दुर्गा से सभी के सुखमय जीवन, उज्ज्वल भविष्य और निरंतर उन्नति की कामना की।