सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एडमिशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई घोषित

सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एडमिशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई घोषित

 

11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्रों को मिलेगा फ्री टैबलेट, बड़ी घोषणा

 

हाईटेक सुविधाओं और अनुभवी शिक्षकों के साथ बेहतर शिक्षा का दावा

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। विद्यालय द्वारा आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

विद्यालय में छात्र-छात्राओं को हाईटेक लाइब्रेरी, डिजिटल क्लासरूम और स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही, संस्कारयुक्त वातावरण में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विद्यालय परिवार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन एवं एडमिशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक अपना प्रवेश सुनिश्चित नहीं कराया है, वे समय रहते विद्यालय पहुंचकर 31 जुलाई से पहले अपना एडमिशन करा लें, अन्यथा इस अवसर से वंचित रह सकते हैं।

प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि कुशल एवं अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यालय का शैक्षणिक कार्य निरंतर प्रभावी ढंग से संचालित हो रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का प्रवेश समय रहते सुनिश्चित कराकर नियमित पढ़ाई से जोड़ें।

इसी क्रम में विद्यालय प्रबंधन की ओर से एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को ‘निशुल्क टैबलेट वितरण कार्यक्रम’ के तहत फ्री टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सकें।