जयन्ती पर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन्ःयोगदान पर विमर्श

जयन्ती पर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन्ःयोगदान पर विमर्श

बस्ती। सोमवार को 148 बूथ शक्ति केंद्र पिकौरा बक्स त्रिपाठी गली, कार्यालय पर भाजपा नेता और सभासद रमेश गुप्ता के संयोजन में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और जनसेवा के प्रति उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया गया और उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, अरुण भारती, सतीश सोनकर , सुधाकर पाण्डेय, विजय ओझा , विजय श्रीवास्तव, रवि शर्मा जी, डॉ. अरविंद चौधरी, अशोक श्रीवास्तव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अजीत अहमद , राजेश गुप्ता, संजय गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे।’ भाजपा उनके इस संदेश को साकार कर रही है। कार्यक्रम में राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान राष्ट्रनायक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन करते हुये उनके संकल्पों को पूरा करने की वचनबद्धता दोहरायी गयी।