एसडीआरएफ की टीम ने नदी में डूबी दोनों किशोरियों के शव को किया बरामद

सोहावल-अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव के पास मंगलवार की दोपहर दो महिलाएं और तीन किशोरियों सरजू नदी  डूब गई थी स्थानीय गोताखोरों ने दोनों महिलाओं और एक किशोरी को कड़ी मशक्कत के बाद नदी के पानी से निकालकर जिला चिकित्सालय भेजा था।वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। जबकि दो किशोरियों की तलाश स्थानीय गोताखोरों और एस डी आर एफ की टीम कर रही थी। घटना के दूसरे दिन बुधवार की सुबह दोनों किशोरियों राशिदा पुत्री रसीद उम्र लगभग 15 वर्ष नाजिया पुत्री अकरम उम्र लगभग 16 वर्ष के शव को नदी के पानी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूछे जाने पर रौनाही थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि मृत दोनों महिलाओं और तीनों किशोरियों के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को अन्तिम संस्कार के लिये सौंप दिया गया है।