कप्तानगंज के बीडीओ चंद्रभान उपाध्याय को भावभीनी विदाई अधिकारियों-कर्मचारियों की आंखें हुईं नम

कप्तानगंज के बीडीओ चंद्रभान उपाध्याय को भावभीनी विदाई अधिकारियों-कर्मचारियों की आंखें हुईं नम

 

बस्ती। कप्तानगंज विकासखंड के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) चंद्रभान उपाध्याय के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को विकासखंड परिसर में भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल को विकासखंड के लिए यादगार और प्रेरणादायी बताया।

अपने विदाई संबोधन में चंद्रभान उपाध्याय ने कहा कि हर सरकारी कर्मचारी का पहला दायित्व सरकार की

जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य संस्कृति तभी विकसित होती है जब अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय, विश्वास और टीम भावना के साथ कार्य करें। सेवा समाप्त हो सकती है, लेकिन समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी कभी समाप्त नहीं होती।पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम शंकर यादव ने कहा कि उपाध्याय का कप्तानगंज में लगभग एक वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर विकास कार्यों को गति दी और अपने सरल स्वभाव, निष्पक्ष कार्यशैली तथा जनहित के प्रति समर्पण से सभी का विश्वास जीता। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ लोगों को मिलता रहेगा।प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि चंद्रभान उपाध्याय दूरदर्शी, कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी रहे, जिन्होंने विकासखंड में पारदर्शी प्रशासन और बेहतर कार्य वातावरण स्थापित किया। उनके नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिली और कर्मचारियों को हमेशा मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।समारोह के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सम्मान में अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम में जेई लघु सिंचाई विशाल वर्मा, पंकज गुप्ता, बड़े बाबू रामकृष्ण शुक्ला, कृष्ण रतन त्रिपाठी, सचिव अरविंद चौधरी, रजनी दुबे, पंकज सिंह, तकनीकी सहायक वीरेंद्र कुमार चौरसिया, जयराम, राजनारायण, ज्ञानेंद्र पांडे, प्रधान मनीष चौधरी, सच्चिदानंद मिश्र, मनोज तिवारी, पिंटू सोनकर, रवि तिवारी, रामजीत यादव, प्रशांत मिश्र, मंटू सिंह, रोजगार सेवक हरिशंकर यादव, अजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।