पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 

पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

 

एसआर परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

जनप्रतिनिधियों व शिक्षाविदों ने दी शुभकामनाएं, जुटा बधाई देने वालों का तांता

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं एसआर इंटरनेशनल एकेडमी, एसआर हॉस्पिटल और पैरामेडिकल कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी का जन्मदिन बुधवार को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसआर परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और समाजसेवियों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर को खास बनाने के लिए राकेश चतुर्वेदी ने एसआर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय तथा पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में हुआ। सभी उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सुबह से ही उनके पैतृक आवास और सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण ‘जय चौबे’ सहित कई जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

वहीं बस्ती स्थित राजन इंटरनेशनल एकेडमी में भी मैनेजिंग डायरेक्टर शिखा चतुर्वेदी एवं असिस्टेंट डायरेक्टर संजीव पांडेय के नेतृत्व में स्टाफ ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी, निहालचंद पांडेय, अजय मिश्र, रत्नेश मिश्र, आलोक उपाध्याय, दिग्विजय यादव, हरिश्चंद्र यादव, प्रेमप्रकाश पांडेय, आदर्श त्रिपाठी, कृष्णा मिश्र, अमित त्रिपाठी, महेंद्र चौधरी, दिलीप अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, चिकित्सक, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।