हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 

 

महुली थाना पुलिस ने सिकटहा पुलिया के पास दबोचे आरोपी, न्यायालय भेजा गया

 

प्राणघातक हमले और धमकी के आरोप में दर्ज था मुकदमा, पुलिस टीम की सक्रियता से सफलता

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर। थाना महुली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।

 

अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना महुली पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 274/2026, धारा 191(2), 121(1), 352, 351(3), 109 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों में अशोक चौहान, शिवकुमार उर्फ नकुल चौहान पुत्र कपिलदेव चौहान निवासी सिक्टहां तथा राजन कुमार पुत्र विन्ध्याचल चौहान निवासी मरवटिया थाना महुली जनपद संतकबीरनगर शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी को 27 जून 2026 को सिकटहा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया।

 

प्रकरण के संबंध में बताया गया कि 26 जून 2026 को वादी हेड कांस्टेबल अनिल कुमार थाना महुली द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि उक्त अभियुक्तों ने एकराय होकर वादी एवं उसके हमराही पर प्राणघातक हमला कर उन्हें घायल किया और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना महुली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौतम यादव, हेड कांस्टेबल नुरुद्दीन खान, कांस्टेबल चन्द्रेश यादव एवं कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।