मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए इनपैनल्ड होंगे प्रोफेशनल व्याख्याता

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए इनपैनल्ड होंगे प्रोफेशनल व्याख्याता

30 जून तक प्रस्तुत कर सकते हैं आवेदन

बहराइच 27 जून। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय ने बताया कि जनपद के विभिन्न केन्द्रों में गरीब परिवार के मेधावी छात्र/छात्राओं के लिये निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं सिविल सेवा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, एसएससी/वनडे इत्यादि की तैयारी कराने हेतु प्रशिक्षण की अर्हता रखने वाले योग्य, अनुभवी एवं प्रोफेशनल व्याख्याता अपना बायोडाटा समस्त शैक्षिक अभिलेखों के साथ गेंदघर स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी, बहराइच के कार्यालय में 30 जून 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में योजनान्तर्गत जनपद में प्रोफेशनल व्याख्याताओं के रुप में चयनित अभ्यर्थियों को भी वर्ष 2026-27 हेतु नवीन अतिथि प्रवक्ता के रुप में इन्पैनलमेन्ट किये जाने हेतु पुनः से आवेदन करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिये मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के कोर्स कोआर्डिनेटर अरुण मिश्रा के मो.न. 8423747569 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई, 2026 से शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारम्भ होगा।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः