सिवनी मालवा प्रकरण के 14 गौसेवकों को संवैधानिक राहत देने की मांग
अर्न्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भेजा ज्ञापन
बस्ती। बुधवार को अर्न्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रान्त उपाध्यक्ष डा संजय द्विवेदी, जिला अध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारी और गौभक्त नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौक पर एकत्र हुये। यहां से पद यात्रा करते हुये जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सिवनी मालवा प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा प्राप्त 14 गौसेवकों के संबंध में गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभाध्यक्ष को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अािकारी को सौंपा। 4 सूत्रीय ज्ञापन में संविधान के अनुच्छेद 161 के अंतर्गत उपलब्ध दया, दंड-लघुकरण, दंड-परिवर्तन एवं अन्य वैधानिक राहतों पर मानवीय आधार पर विचार करने का अनुरोध किया गया है।
ज्ञापन में दोषसिद्ध व्यक्तियों की सामाजिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों, कारावास के दौरान आचरण तथा प्रकरण की समस्त परिस्थितियों का निष्पक्ष एवं मानवीय पुनर्मूल्यांकन करने की मांग की गई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि यह निवेदन न्यायालय के निर्णय पर प्रश्न उठाने हेतु नहीं, बल्कि संविधान में निहित करुणा, न्याय एवं सुधारात्मक दंड व्यवस्था की भावना के अनुरूप संवैधानिक उपायों पर विचार किए जाने के लिए है।
ज्ञापन देने के बाद अर्न्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रान्त उपाध्यक्ष डा संजय द्विवेदी, जिला अध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी ने कहा कि सिवनी मालवा प्रकरण की समस्त परिस्थितियों का निष्पक्ष, न्यायोचित एवं मानवीय आधार पर पुनः परीक्षण कराया जाए। इसके साथ ही दोषसिद्ध व्यक्तियों के आचरण, सामाजिक पृष्ठभूमि, पारिवारिक परिस्थितियों तथा कारावास के दौरान उनके आचरण सहित सभी प्रासंगिक तथ्यों का समुचित मूल्यांकन कर निर्धारित सिघ्द्धांतों के अनुरूप सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लिया जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रमेश कन्नौजिया, प्रमोद पाण्डेय, जिला महामंत्री रविन्द्र कश्यप , सत्येन्द्र मिश्रा, जिला मंत्री विनोद निषाद,कबी चौधरी, जिला गौ रक्षा प्रमुख कृष्ण अवतार चौधरी, हरेन्द ,सचिन सोनू,राजवीर, धर्मेंद्र चौहान राजू चौहान राम जी चौहान, केसरी वीरेंद्र, रामकरन निषाद मुकेश निषाद गोविंद शिवा, चंद्रशेखर राम शब्द , बृजभान, मनोज,राम शंकर, सचिन,विजय , मंगल मणि शिव नन्द,दिलीप पृथ्वी पाल सत्य प्रकाश अंकुर विष्णु सुशील हरेन्द्र के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।