समाजवादियों ने महारानी दुर्गावती को बलिदान दिवस पर किया नमन्ः योगदान पर विमर्श
महारानी दुर्गावती के बलिदान से प्रेरणा ले नयी पीढी- महेन्द्रनाथ यादव
बस्ती । समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को महारानी दुर्गावती का 462 वां बलिदान दिवस जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में मनाया गया। पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। इसी कड़ी में लखनऊ के कोचिंग में अग्निकाण्ड से 15 छात्रों, कर्मियों की मौत पर दुःख व्यक्त करते हुये सरकार से मांग किया गया कि दोषियांे को कड़ा दण्ड देने के साथ ही मृतकों के परिजनों को समुचित मुआवजा दिलाया जाय।
विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने रानी दुर्गावती के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे देश की वो ऐसी वीरांगना हैं जिन्होंने अपने राज्य की रक्षा के लिए मुगलों से युद्ध कर वीरगति को प्राप्त किया। वह बहुत ही बहादुर और साहसी महिला थीं। महान वीरांगना रानी दुर्गावती ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने हाथों से अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। उनके बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल ने कहा कि रानी दुर्गावती का जन्म पांच अक्तूबर 1524 को प्रसिद्ध राजपूत चंदेल सम्राट कीरत राय के परिवार में हुआ। इनका जन्म चंदेल राजवंश के कालिंजर किले में हुआ। भारत भूमि पर जन्म लेने वाली रानी दुर्गावती के साहस और वीरता की भी गाथाएं भरी पड़ी है. यह बात अलग है कि उन्हें इतिहास में वह स्थान और सम्मान नहीं मिला जो अन्य राजाओं और रानियों की वीरता को मिला है।
मो. उमर, अरविन्द यादव, मो. सलीम, रन बहादुर यादव, कैलाश शर्मा, जमील अहमद, गुलाब सोनकर, शनि मिश्रा, राजेश यादव एडवोकेट, सुशील यादव, अभिषेक यादव आदि ने कहा कि गोड़वाना की रक्षा के लिये रानी दुर्गावती ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। रानी दुर्गावती की बीरता को सदैव स्मरण किये जाने की आवश्यकता है।
रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशान्त यादव, राजेन्द्र यादव, निसार अहमद, चन्द्र प्रकाश चौधरी, कुलदीप मौर्य, सत्येन्द्र सिंह, मान सिंह यादव, विवेक यादव, वैजनाथ शर्मा, राम सिंह यादव, अशोक यादव, रिन्टू यादव, मो. युनूस आलम,जोखूलाल यादव, मुरलीधर पाण्डेय, राजाराम यादव, घनश्याम यादव, मो. सलीम, नित्यराम चौधरी, देवनाथ यादव, जान मोहम्मद, निजामुद्दीन, आशुतोष पाण्डेय, अमित सिंह के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।