जनकल्याण संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से की मुलाकात, राजनीतिक भागीदारी पर हुई चर्चा

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
लखनऊ/अयोध्या। जनकल्याण संघर्ष मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी ठाकुर ने लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मिशन 2027 के आगामी चुनावों और समाज के विभिन्न वर्गों की राजनीतिक भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पिछड़े और वंचित समाज की भागीदारी पर विशेष जोर
मुलाकात के दौरान श्याम बिहारी ठाकुर ने सैन-सविता-नंदवंशी समाज सहित प्रदेश के पिछड़े, अति-पिछड़े, शोषित और वंचित समाज की समस्याओं और उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी पर उपमुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के समक्ष समाज की अपेक्षाओं को रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीतिक रूपरेखा और जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलने वाले इस प्रमुख प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश सैन-सविता समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यतेन्द्र सैन, बुलंदशहर से प्रशांत गौड़, एडवोकेट अखिल सेन, सिद्धार्थ नगर के राजकुमार शर्मा सहित दर्जनों सम्मानित साथी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और समाज के उत्थान के लिए उचित आश्वासन दिया।