अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत नगर के राजकोट परिसर में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत नगर में वृहद योग शिविर का हुआ आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत नगर के राजकोट परिसर में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत नगर में वृहद योग शिविर आयोजित हुआ। नगर स्थित राजकोट परिसर में सैकड़ों लोगों ने उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास किया। श्री राना ने कहा कि आदर्श नगर पंचायत नगर देश की पहली संस्था है जहां प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को योग शिविर आयोजित होता है। इस अवसर पर प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रविंद्र दास जी महाराज, योगाचार्य परवेज आलम, राजेश शुक्ला ने सभी को योग और प्राणायाम की विभिन्न विधाओं को सिखाया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल प्रभारी सत्येंद्र सिंह भोलू, मंडल अध्यक्ष विजयभान सिंह, कार्यक्रम संयोजक अनिल श्रीवास्तव, सभासद राजेश पाण्डेय , राम सजन यादव , राम चंद्र सोनकर, पूर्व मेजर चंद्र शेखर शुक्ला , चंद्र मणि मिश्रा, जगदीश पाण्डेय,, डॉ कुंदन उपाध्याय, मोहंती दूबे,रण विजय गौतम , मोनू पाण्डेय, विजय श्रीवास्तव, गुड्डू सिंह, राकेश पाण्डेय, विभा सिंह, शीतल गौड, सरोज , राजू गौड, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने योग शिविर में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रुति कुमार अग्रहरि ने किया।