12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में योग शिविर कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में योग शिविर कार्यक्रम का किया गया आयोजन

* पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण के साथ किया गया योगाभ्यास व जीवन में योग के महत्व से कराया गया अवगत ।

आज दिनांक 21.06.2026 को 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस लाइन परेड ग्राउन्ड में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। योग दिवस की इस वर्ष की थीम- “Yoga for Healthy Ageing” की अवधारणा को अपनाते काफी संख्या मे महिला/पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया, सभी पुलिसकर्मियों को योग से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गयीं तथा योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाय़े रखते हुए निरन्तर योग करते रहने हेतु प्रेरित किया गया । महोदय द्वारा योग के सम्बन्ध में बताया गया कि योग से शरीर, मन एवं आत्मा को संतुलित किया जा सकता है जिससे न केवल शारीरिक लचीलापन और आत्मबल बढ़ाता है, बल्कि मानसिक अनुशासन और शांति भी प्रदान करता है साथ ही योग द्वारा बीमारियों का उपचार किया जाता है, अपितु कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है । स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन में अपनाना जरूरी है तथा तन और मन दोनों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योग को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है ।
योग दिवस के इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर श्री आयुष विक्रम सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक व थाना प्रभारीगण तथा पुलिस लाइन व पुलिस ऑफिस के शाखा/ कार्यालयों में नियुक्त अधिकारी /कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया गया ।

*मीडिया सेल बहराइच*