बांस से पीट कर 65 वर्षीय अधेड़ को उतारा मौत के घाट 

-घायल अवस्था में पुलिस ने भेजा सीएचसी कलवारी, चिकित्सक ने किया मृत घोषित

– कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव का है मामला

कलवारी, बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव के गेट पर दुद्धी- लुम्बनी मार्ग के बगल एक अधेड़ व्यक्ति को बांस से पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व परिजन पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से कलवारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर भेजवाया।जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पर  क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार व फारेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी एकत्रित किये और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

       कलवारी मुस्तहकम गांव निवासी 65 वर्षीय मोहम्मद शमी कलवारी बाजार में दुकान पर रहकर सिलाई करता था। वह भोजन करने घर जा रहा था। वह गांव के पास पहुंचे ही थे कि गांव के राज कुमार प्रजापति ने हमला कर लहुलुहान कर फरार हो गया।

  अपर पुलिस अधिक्षक श्याम कांत ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।