12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी प्रारंभ कर दी गई नगर के शिव बाबा प्रांगण में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर विकास तिवारी और नीलम पांडे ने योग का आरंभ करवाया
अम्बेडकरनगर ।12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है ।17 .06.2026को नगर के शिव बाबा प्रांगण में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर विकास तिवारी और नीलम पांडे ने योग योग का आरंभ करवाया। प्रशिक्षक विकास चंद्र तिवारी ने बताया कि योग से थायराइड मोटापा शुगर कमर दर्द घुटना दर्द आदि रोगों में योग का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है । योग प्रशिक्षक नीलम पांडे ने बताया कि योग से शारीरिक और मानसिक पक्षों का विकास होता है ।आयुष मंत्रालय सरकार ने वर्ष 2026 के लिए योगा फॉर हेल्थ एजिंग वृद्धावस्था के लिए योग की थीम रखी गई है योग का पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान है । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक भोलेंद्रविक्रम शाही क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर रणजीत कुमार शिव बाबा के महंत ओमप्रकाश गोस्वामी आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी कृष्ण गोपाल शुभ्रांशु आदि उपस्थित रहे।