विश्व योग दिवस पर महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में योगाभ्यास, वक्ताओं ने बताए योग के लाभ

विश्व योग दिवस पर महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में योगाभ्यास, वक्ताओं ने बताए योग के लाभ

योग से निरोगी जीवन का संदेश, मेडिकल कॉलेज में हुआ भव्य योगाभ्यास

बस्ती। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बस्ती में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य सन्नो दुबे ने किया। उन्होंने योग के विभिन्न आसनों एवं उनके लाभों की जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं से नियमित योग करने की अपील की। नोडल अधिकारी डॉ. आनंद बिहारी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम में डॉ. रोहित शाही, डॉ. विवेक आनंद, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या, उप-प्राचार्या तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।