सनातन समाज पार्टी की प्रथम ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न, नीलम पांडेय बनीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता एवं सनातन मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने वाली ‘सनातन समाज पार्टी’ (ससपा) की प्रथम केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक यहाँ अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विधिक गठन, भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकरण की प्रक्रिया तथा राष्ट्रव्यापी संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इस ऐतिहासिक बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रबुद्ध राष्ट्रवादी चिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं एवं युवाओं ने सहभागिता कर संगठन को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करने का संकल्प लिया। शीर्ष पदाधिकारियों की घोषणा बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। इसमें बहुमत के आधार पर श्रीमती नीलम पांडेय को राष्ट्रीय अध्यक्ष, सूरज कुमार शुक्ल को राष्ट्रीय सचिव तथा पुनीत कुमार पांडेय को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
दो सत्रों में हुआ मंथन यह महत्वपूर्ण बैठक दो सत्रों में संचालित हुई। प्रथम सत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीलम पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें संगठन के मूल उद्देश्यों पर चर्चा की गई। द्वितीय सत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से पार्टी के उपाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी के नेतृत्व में आगे बढ़ा। इस सत्र में आए हुए समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की मजबूती के लिए अपने-अपने विचार प्रकट किए। विभिन्न राज्यों के प्रबुद्ध जनों की रही गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में उत्तर प्रदेश से सत्यम पांडेय, सुंदरम पाण्डेय, अतुल कुमार, संदीप पाण्डेय, शिवशंकर पाण्डेय, अंशुमन मिश्रा, उमाकांत सिंह, अशोक तिवारी, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, राम गोपाल मिश्रा, निखिल कुमार दूबे, सूर्य प्रकाश तिवारी, अतुल कुमार बाजपेयी, अनमोल चौबे, नितिन कुमार पाण्डेय, इन्दु प्रकाश चौबे, हरदीप शुक्ला, मृत्युंजय शुक्ला, दिलीप पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, नवराज शर्मा, श्याम शंकर मिश्रा, प्रेमचंद तिवारी, विक्रम शर्मा, देवेन्द्र गिरी, उपेन्द्र गिरी, अंशुल कुमार मिश्रा, सत्यम गिरी, विनीत प्रसाद, सुनील कुमार तिवारी, सत्यम पाण्डेय, आशीष गर्ग, प्रबल प्रताप सिंह, नमन शर्मा, अंशू शर्मा, सूरज विश्वकर्मा, शरद कुमार, सन्तोष कुमार, विवेक कुमार, दिनेश सिंह, नवनीत कुमार, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार, राजकमल दूबे, पवन कुमार मिश्र, धर्मराज यादव, दुर्गेश शुक्ला, आलोक शर्मा, अनिल कुमार एवं शिवांश पाण्डेय सहित अनेक प्रबुद्ध व्यक्तित्व उपस्थित रहे। वहीं, मध्य प्रदेश से पंडित आशीष शुक्ला तथा राजस्थान से दीपांशु तिवारी ने सहभागिता कर संगठन के राष्ट्रीय विस्तार की दिशा में अपने पूर्ण सहयोग एवं समर्थन का संकल्प व्यक्त किया। सनातन विचारधारा ही संगठन की वास्तविक शक्ति: डॉ. वत्साचार्य बैठक में मुख्य मार्गदर्शक, पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक डॉ. वत्साचार्य महाराज (पीठाधीश-शिवधाम काशी मंदिर, अयोध्या) ने अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रवादी एवं सनातन विचारधारा के लोगों की सहभागिता ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने विश्वास जताया कि सनातन समाज पार्टी राष्ट्रहित, सांस्कृतिक अस्मिता, सामाजिक न्याय एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी। अक्टूबर 2026 तक देशव्यापी विस्तार का लक्ष्य
बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी संस्थापक सदस्यों ने मिनट्स रजिस्टर में हस्ताक्षर कर दल के गठन एवं संगठनात्मक संरचना का अनुमोदन किया। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीलम पांडेय ने आगामी रणनीतियों की घोषणा करते हुए कहा कि आगामी अक्टूबर 2026 तक उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों में संगठन का व्यापक विस्तार किया जाएगा और सक्रिय जिला व प्रदेश स्तरीय इकाइयों का गठन किया जाएगा। बैठक का समापन राष्ट्रीय सचिव सूरज कुमार शुक्ल के धन्यवाद ज्ञापन एवं सामूहिक शांति पाठ के साथ हुआ।