देवरिया। सोमवार की दोपहर भटनी थाना क्षेत्र के बांस घांटी स्थित केरवनिया पुल के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, मोतीपुर टिकैत निवासी बच्चन जायसवाल उम्र 45 वर्ष, पुत्र मलई जायसवाल किसी कार्य से अपनी बाइक से भटनी बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बांस घांटी, केरवनिया पुल के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चन जायसवाल की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी।
हादसे में बाइक सवार बच्चन जायसवाल को चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
एंबुलेंस चालक अमित और ईएमटी दिव्या ने घायल को तत्काल एंबुलेंस में शिफ्ट किया। ईएमटी दिव्या ने घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए सुरक्षित तरीके से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।