थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई

थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई

 

 

थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा थाना कोतवाली अकबरपुर पर संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई।इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया । प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि विवाद , आपसी रंजिश एवं राजस्व संबंधी मामले शामिल रहे। संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी प्रार्थना पत्रों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए, जिससे आमजन में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना और मजबूत हो, वहीं जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को भूमि विवादों के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

 

इस अवसर पर थाना प्रभारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।