कुदरहा, बस्ती। भगवंतपुर गांव के बाहर एक जंगली पेड़ में लुंगी के सहारे 52 वर्षीय राम केवल को लटकते देख परिजनों के होश उड़ गये। चीख पुकार सुन आसपास के लोग भी पहुंच गये। शव को नीचे उतारा तो उनकी मृत्यु हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिसने मामले की जानकारी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फील्ड यूनिट की टीम ने जानकारी कर साक्ष्य एकत्रित किया।
कलवारी थाना क्षेत्र के माझा कला ग्राम पंचायत के भगवंतपुर गांव निवासी राम केवल शुक्रवार की शाम को घर से निकले देर रात तक वापस न आने पर परिवार के लोगों ने खोजना शुरू किया। लेकिन पता नहीं चल सका।शनिवार की सुबह परिवार के लोगों ने गांव के पूरब कुछ दूरी पर पेड़ में लुंगी के सहारे लटकते देखा तो जोर जोर से दहाड़ मार कर रोने लगे। आवाज़ सुन आसपास व गांव के लोग भी पहुंच गये। आनन-फानन में परिजनों ने नीचे उतारा तो देखा कि मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व फॉरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य एकत्रित कर पीएम के लिए भेज दिया। दिगंवत खेती किसानी व मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। इस घटना से पत्नी विद्यावती बेटा जोगेन्द्र सत्यम, रामानंद का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि दिवगंत समूह से क़र्ज़ लिये थे। रुपया जमा करने के लिए बार-बार कंपनी के लोग दबाव बना रहे थे और सुबह होते ही घर पहुंच जाते थे। जिसको लेकर वे काफी परेशान रहते थे।
प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया। घटना के कारण की जानकारी की जा रही है।