पंचायत निर्वाचक नामावली का हुआ अन्तिम प्रकाशन

पंचायत निर्वाचक नामावली का हुआ अन्तिम प्रकाशन

बहराइच 10 जून। अपर जिलाधिकारी/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं.) अमित कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ.प्र. की अधिसूचना दिनांक 17 अप्रैल 2026 के अनुपालन में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद् पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025-26 के अन्तर्गत पंचायत निर्वाचक नामावली का जन सामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन करा दिया गया है। श्री कुमार ने बताया कि 10 जून 2026 को प्रकाशित पंचायत निर्वाचक नामावली में जनपद बहराइच में कुल मतदाताओं की संख्या 25 लाख 52 हज़ार 892 है।

श्री कुमार ने बताया कि अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची में विकासखण्डवार मतदाताओं की संख्या की बात की जाए तो विकास खण्ड जरवल में 1,74,006, कैसरगंज में 1,31,416, हुज़ूरपुर में 1,65,538, फखरपुर में 2,07,112, तजवापुर में 1,78,948, बलहा में 1,88,925, महसी में 1,84,469, शिवपुर में 2,02,141, मिहींपुरवा में 2,65,153, नवाबगंज में 1,51,231, चित्तौरा में 1,96,964, रिसिया में 1,73,374, पयागपुर में 1,53,187 तथा विकास खण्ड विशेश्वरगंज में मतदाताओं की संख्या 1,80,428 है। इस प्रकार जनपद बहराइच हेतु 10 जून 2026 को प्रकाशित पंचायत निर्वाचक नामावली में कुल मतदाताओं की संख्या 25 लाख 52 हज़ार 892 है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः