मोहर्रम पर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए ताज़िए दारो से सामजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील
बाबागंज, संग्रामगढ़ थाना अध्यक्ष मनोज कुमार तोमर ने बुधवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ताज़िए दारो से मुलाकात किया। आगामी सोलह तारीख को चांद निकलने पर यौम ए अशूरा होना संभव है।
इस दिन पैगम्बर मुहम्मद के नवासे हज़रत हुसैन की सहादत की याद में शोक के रूप में मनाया जाता है।
इक्सठ हिजरी (680 ईश्वी में) मुहर्रम की दस तारीख को इराक के कर्बला में एक ऐतिहासिक युद्ध हुआ था। ईमाम हुसैन व यजीद के बीच युद्ध हुआ था इमाम हुसैन यजीद की बात नहीं मानते थे क्योंकि यजीद इस्लाम के सिद्धांत के खिलाफ अत्याचार कर रहा था। इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों को धोखे से मार दिया गया। सिया समुदाय के लोग पहली रात से अगले दो माह आठ दिन सोक मनाते हैं ।उनकी याद में ताजिया एवं काला कपड़ा पहनकर जुलूस निकालते हैं। थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग सत्ताइस ताज़िए उठाएं जाते हैं।थाना अध्यक्ष मनोज कुमार तोमर ने क्षेत्र अंतर्गत सभी ताज़िए दारो से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील किए।।