योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं को अवगत कराया।
बाबागंज – बाबागंज विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों के संबंध में बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट किया।
इस दौरान विधायक बिनोद कुमार सरोज ने क्षेत्र की सड़क, बिजली, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र निस्तारण एवं आवश्यक विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान किए जाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के मार्गदर्शन में बाबागंज विधायक विनोद कुमार सरोज जी निरंतर प्रयासरत रहते हैं।