72 घण्टे के अन्दर पीड़ित को सकुशल जीवित बरामद किया गया

 

बस्ती थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में मा0 न्यायालय के आदेश के धारा 174(4) BNSS के क्रम में दिनांक 06.06.2026 को थाना वाल्टरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 127/2026 धारा 103(1),351(3) बी0एन0एस0 का सर्विलांस सेल की मदद से सफल अनावरण करते हुए दिनांक 07.06.2026 को मानिकचंद चौराहे से तथाकथित मृतक को सकुशल जीवित बरामद किया गया। जिसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है थाना वाल्टरगंज पुलिस की सक्रियता से निर्दोष को न्याय मिला।