बीएसए और लेखाधिकारी ने पौध रोपण कर, पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई
बस्ती। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी और लेखाधिकारी विनय कुमार गौरव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने कार्यालय परिसर में स्काउट गाइड टीम के साथ जामुन, अमरूद, सहजन आदि के पौधे रोपण कर, पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई, कहा कि बढ़ते हुए तापमान को बड़ी संख्या में पौध रोपण कर काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है, जगह जगह विद्यालय परिसर व अन्य स्थानों पर जानवरों और पक्षियों के लिए जल पात्र रखने के लिए कहा,, जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि पूर्व में भी स्काउट गाइड टीम द्वारा इस प्रकार के प्रयास किये जाते रहे हैं, आम जन मानस को पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जुड़ने की अपील की गई, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त सुषमा यादव , जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह, ब्लाक स्काउट मास्टर बस्ती सदर राजीव शरण चौधरी, ब्लाक स्काउट मास्टर रामनगर रोहित लाल यादव, प्रभारी जिला संगठन आयुक्त स्काउट अनूप कुमार सिंह, सहायक लीडर ट्रेनर प्रताप शंकर पाण्डेय, सहायक जिला संगठन आयुक्त स्काउट दीपक कुमार, ट्रेंनिग काउंसलर स्काउट प्रमोद कुमार, मंगलेश कुमार, सत्यम पाण्डेय, ट्रेंनिग काउंसलर गाइड जया पाण्डेय, नन्दिनी, चाँदनी, गरिमा आदि की सहभागिता रही।