टेट के सवाल को लेकर जन प्रतिनिधि जबाब दो अभियान चलायेंगे शिक्षक

टेट के सवाल को लेकर जन प्रतिनिधि जबाब दो अभियान चलायेंगे शिक्षक

एकजुटता से निकलेगा समस्याओं का हल-उदयशंकर शुक्ल

बस्ती। शुक्रवार को प्रेस क्लब सभागार में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल की अध्यक्षता में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने टीईटी की अनिवार्यता को केंद्र सरकार से 2011 से पूर्व नियुक्त उत्तर प्रदेश के 1.86 लाख शिक्षकों सहित देश भर के लगभग 20 लाख शिक्षकों को इस संकट से निकालने हेतु अध्यादेश लाकर सेवा सुरक्षा करने की मांग की।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने शिक्षकों का आवाहन किया कि वे अपने हितों के लिये संघर्ष तेज करें और 5 जुलाई से 20 जुलाई तक प्रदेश भर के जनप्रतिनिधि जवाब दो अभियान में पूरी ताकत से जुट जाय।

बैठक में संघ ने सभी संगठनों को एक मंच पर आकर संयुक्त संघर्ष करने का आह्वान किया । महासंघ ने निर्णय लिया है कि शिक्षक अब शिक्षण कार्य के अतिरिक्त कोई गैर-शैक्षणिक कार्य नहीं करेंगे। महासंघ द्वारा 5 जुलाई से 20 जुलाई तक प्रदेश भर के जनप्रतिनिधि जवाब दो अभियान में सांसद और विधायक को ज्ञापन देकर विधानसभा तथा विधान मंडल में आवश्यक विधायी संशोधन बिल लाने और शिक्षक हितों की मांग की जाएगी।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि अगर शिक्षक मुद्दे का समाधान नहीं किया जाएगा तो सितंबर माह में लखनऊ में एक महाआंदोलन किया जाएगा। बैठक में जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, तौआब अली, अभय सिंह यादव, राज कुमार सिंह,शैल शुक्ला, विजय प्रताप वर्मा, विनोद कुमार गौतम, पीयूष मौर्य, संतोष शुक्ला, ओम प्रकाश पाण्डेय, हरीश चौधरी, अभिषेक उपाध्याय, रजनीश मिश्रा, उमा शंकर मणि, दिवाकर सिंह, राजेश कुमार, कन्हैयालाल, रीता शुक्ला, विवेकानंद चौरसिया सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।