अखंड रामायण पाठ और प्रीतिभोज का भव्य आयोजन, साधु-संतों एवं राजनेताओं की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम। अयोध्या के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ समाजसेवी तथा गरीबों के मसीहा के रूप में विशिष्ट पहचान रखने वाले विकास श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेनू के वैवाहिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) आगामी दिनों में बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। भगवान श्री रामलला सरकार जी की असीम कृपा और आशीर्वाद से आयोजित होने वाले इस भव्य मंगलमय कार्यक्रम में अयोध्या धाम के विशिष्ट साधु-संतों, शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीति जगत की कई बड़ी व नामचीन हस्तियों के शामिल होने की पूरी संभावना है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस ऐतिहासिक रजत जयंती के उपलक्ष्य में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला तैयार की गई है, जिसकी शुरुआत शनिवार, 6 जून 2026 से होने जा रही है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अखण्ड रामायण पाठ शुभारम्भ 6 जून 2026, दिन शनिवार।
पूर्णाहुति व महाआरती 7 जून 2026, दिन रविवार। भव्य प्रीतिभोज 8 जून 2026, दिन सोमवार (सायं 7 बजे से)।
जानकी घाट, श्री अयोध्या जी।
इस मांगलिक अवसर पर देश-विदेश और स्थानीय स्तर से आने वाले आगंतुकों के स्वागत और व्यवस्था की मुख्य कमान विकास श्रीवास्तव के अनुज पवन कुमार श्रीवास्तव (SBI RJB, अयोध्या) संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अतिथियों की सुविधा और गरिमा के अनुरूप कनक महल में सभी व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही दर्शनाभिलाषी के रूप में विशाल श्रीवास्तव (एडवोकेट), श्रीमती नीतू श्रीवास्तव (स. अध्यापक), सक्षम श्रीवास्तव, मानस, समीक्षा, आव्यांश एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शिप्रा श्रीवास्तव (प्रधानाचार्य) सहित पूरा श्रीवास्तव परिवार व मित्रगण आगंतुक अतिथियों के आत्मीय स्वागत के लिए तैयारियों में पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं।
समाजसेवी विकास श्रीवास्तव के सहयोगियों और स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग का कहना है कि यह आयोजन सिर्फ एक पारिवारिक उत्सव मात्र नहीं है, बल्कि यह पावन नगरी अयोध्या की सांस्कृतिक परंपरा, आतिथ्य सत्कार और सामाजिक समरसता का एक अनूठा संगम साबित होगा, जहाँ समाज के हर वर्ग के लोग अपनी स्नेहिल उपस्थिति दर्ज कराकर इस दांपत्य जीवन को अपना शुभाशीष प्रदान करेंगे।