विश्व साइकिल दिवस कार्यक्रम का आयोजन
मेरा युवा भारत बहराइच (ऊo प्रo) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में दिनांक 03 जून 2026 को विश्व साइकिल दिवस कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर किया गया । इस कार्यक्रम में गोष्टी रैली ,साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न युवा मंडलों के युवकों युवतियों ने प्रतिभाग किया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी एवं प्रतिनिधि रामूलाल जी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन लेखा अधिकारी इंद्रसेन चौधरी ने किया और सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान किया कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी ज्योति सिंह, उमा वर्मा, नरेंद्र कुमार, संतोष ओझा,व आशीष पांडेय पूर्व NYV उपस्थित रहे।