अधिक मास में श्री नारायण कवच पाठ का आयोजन 4 जून को, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

 

नागपुर। अधिक मास के पावन अवसर पर मुरलीधर महेश बजाज परिवार, नागपुर द्वारा श्री नारायण कवच पाठन का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 4 जून 2026, गुरुवार को श्री द्वारकाधीश मंदिर, इतवारी, नागपुर में संपन्न होगा।

आयोजकों के अनुसार, अधिक मास में भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। इसी क्रम में श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक कल्याण और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति हेतु श्री नारायण कवच का सामूहिक पाठ आयोजित किया जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि नारायण कवच का पाठ भय, शत्रुओं एवं नकारात्मक शक्तियों से रक्षा प्रदान करता है।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:15 बजे से 10:45 बजे तक श्री गोपालजी दाधीच द्वारा श्री नारायण कवच पाठ से होगी। इसके उपरांत 11:00 बजे राजभोग आरती तथा 11:30 बजे से 1:30 बजे तक महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

आयोजक परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर भगवान श्री नारायण की कृपा प्राप्त करने तथा धार्मिक अनुष्ठान का लाभ लेने की अपील की है।