प्रेस क्लब महामंत्री के पिता के निधन पर पत्रकारों में शोक की लहर

बस्ती 28 मई 2026,  प्रेस क्लब बस्ती के महामंत्री महेन्द्र तिवारी के पिता राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के निधन पर प्रेस क्लब सभागार में आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए वरिष्ठ पत्रकार मजहर आजाद, स्कन्द शुक्ल, पुनीत ओझा, विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत को गहरा आघात पहुंचा है। स्व0 राजेन्द्र प्रसाद तिवारी ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा  में लगाया और कभी भी अपने सिद्धान्तों के साथ समझौता नहीं किया।
पत्रकार डा0 वी0के0 वर्मा, बशिष्ठ कुमार पाण्डेय, देवेन्द्र पाण्डेय, राकेश तिवारी, अरूणेश श्रीवास्तव, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, राजेन्द्र उपाध्याय, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, विपिन त्रिपाठी, कृष्ण कुमार उपाध्याय सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस दुख की घड़ी में समस्त पत्रकारगण उनके परिवार के साथ हैं।
इस मौके पर पत्रकार अभिमन्यु कुमार दूबे, विश्राम प्रसाद, प्रवीण कुमार पाण्डेय, अनुराग श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश शर्मा, सर्वजीत सिंह, राघवेन्द्र सिंह, सुनील मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, देवानन्द पाण्डेय, रजनीश त्रिपाठी, बसंत लाल सहित अनेकों पत्रकारगण उपस्थित रहे।