‘रेखा कंस्ट्रक्शन’ द्वारा आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में कौशलेंद्र उपाध्याय व प्रखर सिन्हा की रही मुख्य भूमिका
महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या के देवकाली क्षेत्र में मंगलवार को भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। देवकाली पुलिस चौकी परिसर के समीप हनुमान जी की असीम अनुकंपा और दिवंगत पुण्य आत्मा स्वर्गीय छोटे लाल निषाद की पावन स्मृति में एक भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरी श्रद्धा के साथ हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रभु का भोजन प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। शाम से देर रात तक चलता रहा महाप्रसाद का वितरण
‘रेखा कंस्ट्रक्शन’ (Rekhaa Construction) के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य भंडारे का शुभारंभ सायं 6:00 बजे पवनपुत्र हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना, विधि-विधान से मोदक भोग व महाआरती के साथ हुआ। इसके बाद कतारबद्ध होकर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण शुरू हुआ। बजरंगबली के जयकारों के बीच देवकाली सहित आसपास के तमाम क्षेत्रों से आए नर-नारियों व बच्चों ने पूरी आत्मीयता से प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में उमड़ी भारी भीड़ के बावजूद देर रात तक महाप्रसाद का वितरण बेहद सुचारू रूप से चलता रहा। इन्होंने निभाई मुख्य भूमिका धार्मिक आयोजन को भव्य व सुव्यवस्थित बनाने में कौशलेंद्र उपाध्याय एवं प्रखर सिन्हा के साथ कुणाल ने मुख्य भूमिका निभाई। आयोजकों ने बताया कि हनुमान जी महाराज के आशीर्वाद से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना के साथ इस भंडारे का संकल्प लिया गया था। भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए सुरक्षा व सुव्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। स्थानीय प्रबुद्ध जनों और भक्तों ने इस पुनीत व सेवाभावी कार्य के लिए पूरी आयोजन समिति की मुक्तकंठ से सराहना की।