वीरेंद्र श्रीवास्तव व टीम द्वारा आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।धार्मिक नगरी अयोध्या में जेठ माह के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर चहुंओर बजरंगबली की भक्ति की बयार बह रही है। इसी कड़ी में टेढ़ी बाजार के समीप वीरेंद्र श्रीवास्तव एवं उनकी टीम की ओर से एक भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में सुबह से ही हनुमान भक्तों का तांता लगा रहा, जहाँ हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। जेठ का मंगलवार अत्यंत पावन और पुण्यदायी राजेश महाराज
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध संत/समाजसेवी राजेश महाराज रहे। उन्होंने विधि-विधान से भगवान बजरंगबली का पूजन-अर्चन व आरती करने के उपरांत फीता काटकर भंडारे का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि राजेश महाराज ने कहा कि जेठ माह का मंगलवार अत्यंत पावन और पुण्यदायी होता है। इस पावन दिन पर हर सक्षम व्यक्ति को दान-पुण्य करने के साथ-साथ दीन-दुखियों व जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए, यही सच्ची मानव सेवा है। अंगवस्त्र भेंट कर मुख्य अतिथि का हुआ भव्य स्वागत इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य आयोजक वीरेंद्र श्रीवास्तव एवं उनकी पूरी टीम द्वारा मुख्य अतिथि राजेश महाराज का अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और गेंदे के फूलों का माला पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। जेठ की तपती दुपहरी और शाम तक चले इस भंडारे में प्रसाद वितरण की व्यवस्था बेहद सुचारू रही। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य जनों सहित सुजीत कुमार, रॉकी, मनोज शर्मा, नवीन शर्मा, आकाश गांधी, संतोष, सत्यम, ललित, मनु, शुभम सहित भारी संख्या में श्रद्धालु और सेवादार उपस्थित रहे।